नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में अनानास का हलवा, अचारी फिश टिक्का, चिकेन शामी कबाब और पालक पाप़डी चाट जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया। भोज की मेजबानी राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने की। यहां के मुगल गार्डन के लॉन में टिमटिमाते दीयों और चमकती रोशनी के बीच ओबामा दंपति को स्वादिष्ट भारतीय व्यंजनों से लेकरपाटील के पसंदीदा मीठे पकवान भी परोसे गए। सूत्रों ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन को दीयों, चमकती रोशनी एवं रंग-बरंगी रंगोलियों से सजाया गया था। ओबामा मंगलवार की सुबह इंडोनेशिया रवाना होंगे।
भारत समाचार
बराक और मिशेल ओबामा ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया





















