बेंगलुरू। उत्तर कर्नाटक के धारव़ाड जिले में एक नाले की सफाई के दौरान 50 से अधिक खोपडियां और कुछ कंकाल बरामद हुए। इस बरामदगी से पुलिस और नगर प्रशासन सकते में है। धारव़ाड के अन्नीगरी में शनिवार को नाले की सफाई के दौरान मजदूरों ने पहले कुछ खोपडियों और कंकाल को देखा। धारव़ाड के उपायुक्त दर्पण जैन के अनुसार अब तक लगभग 50 खोपडियां पाई गई हैं। जैन ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया, ""खोपडियों की उम्र का पता करने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों ने नमूने लिए हैं। हैदराबाद स्थित फोरेंसिक प्रयोगशाला की भी मदद ली जा सकती है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारी भी आंकलन के लिए घटनास्थल का दौरा करेंगे।""
भारत समाचार
कर्नाटक में 50 खोपडियां बरामद





















