कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

वाहनों की बिक्री बढी

नई दिल्ली। प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि, वाहनों की कीमतों में लगभग स्थिरता रहने तथा आसानी से ऋण मिलने के साथ ही नए मॉडलों के दम पर चालू वित्त वर्ष में देश में यात्री वाहनों की बिक्री जहां 12 से 13 प्रतिशत बढेगी वही ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार होने तथा औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि में मालवाहक व्यवसायिक वाहनों की 19 से 20 प्रतिशत तक बढेगी।
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) ने पहली बार वाहनों की बिक्री को लेकर आउटलुक जारी किया है। सियाम के अध्यक्ष पवन गोयनका ने कहा कि पिछले साल की तुलना में चालू वित्त वर्ष में जहां यात्री वाहनों की बिक्री 13 से 14 प्रतिशत, व्यवसायिक वाहन (मालवाहक) 19 से 20 प्रतिशत, व्यवासायिक वाहन, बस, चार से पांच प्रतिशत, दुपहिया नौ से 10 प्रतिश बढने का अदेंशा है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें