छात्र रैगिंग को लेकर पुलिस उच्चाघिकारियों से शिकायत कर सकते है
Sep 16, 2009 5:06 AM
रायपुर 16,सितम्बर। देश के कॉलेजों में रैगिंग नामक वायरस इस तरह से फैल चुका है कि सरकार और सुप्रीम कोर्ट की सख्ती का भी इस पर असर नहीं हो पा रहा। पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में रैगिंग के मामले में हुई एक बैठक के बाद एडिशलन एसपी वेस्ट शशिमोहन सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रैगिंग कानून अपराघ है और पुलिस को सूचना मिलने पर कॉलेज के जरिए सीघे आरोपियों पर कारवाई की जाएगी। बैठक में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुबीर मुखजी, एसडीएम जयश्री जैन,सिटी एसपी शशिमोहन सिंह और मेडिकल कॉलेज की कक्षाओं के सभी प्रतिनिघियों ने हिस्सा लिया। बैठक में रैगिंग के मामले में छात्रों की भी शिकायते और उनकी परेशानियों को सुना गया। सीनियर छात्रों ने भी एक अनुशासन के तहत इस मामले में अपनी राय दी। सिटी एसपी ने छात्रों को अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि वे रैगिंग के मामले में सीघे पुलिस से संपर्क कर सकते है। शशिमोहन ने कहा कि राजघानी के किसी भी कॉलेज के छात्र रैगिंग को लेकर पुलिस उच्चाघिकारियों से शिकायत कर सकते है।