कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अगले वर्ष की पहली तिमाही में 3जी सर्विस लांच करेगी वोडाफोन

नई दिल्ली। दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन एस्सार ने गुरूवार को कहा कि वह अगले वर्ष की पहली तिमाही में तीसरी पीढ़ी (3जी) के सेवाओं की शुरूआत करेगी।

कंपनी उन 10 सर्किलों में इस सेवा की शुरूआत करेगी जिसके लिए उसके पास अपने स्पेक्ट्रम हैं। कंपनी के व्यापार निदेशक संजॉय मुकर्जी ने कहा, ""वर्ष 2011 की पहली तिमाही तक हम सेवाओं की शुरूआत करेंगे।"" विभिन्न चरणों में बारी-बारी से सभी 10 सर्किलों में सेवा की शुरूआत की जाएगी। कम्पनी के पास दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, हरियाणा, उत्तर प्रदेश (पूर्व) और पश्चिम बंगाल में अपने स्पेक्ट्रम हैं। मुकर्जी ने कहा कि कम्पनी की योजना अपने वर्तमान ग्राहकों में से 10 प्रतिशत को 3जी सुविधा से लैस करना है। मुकर्जी ने कहा कि अन्य सर्किलों में सेवा शुरू करने के लिए कम्पनी अन्य सेवा प्रदाताओं के साथ सम्भावनाओं की तलाश कर रही हैं। सेवा शुल्क के बारे में मुकर्जी ने कहा कि निश्चित तौर पर वर्तमान 2जी की तुलना में यह महंगा होगा लेकिन कम्पनी बाजार में उपलब्ध अन्य सेवा प्रदाताओं को टक्कर देने की कोशिश करेगी।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें