हापुड (उत्तर प्रदेश)। थाना हाफिजपुर के ग्राम कुराना में वर्षा के कारण दो मंजिला मकान गिरने से तीन बच्चाों सहित पांच की मौत हो गई तथा तीन गंभीर घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
उप मंडल अधिकारी पुष्पा देबरार ने बताया कि हापुड तहसील के ग्राम कुराना में मंगलवार सुबह बरसात के कारण दो मंजिला कच्चाा मकान गिरने से एक दर्जन महिलाएं व बच्चो दब गए। मलबे में दबने के कारण ओसमुना (55) सरमदी (50) समीरा (4) फातमा (3) व शहनुर (3) की मौत हो गई जबकि तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती करावाया गया है। उन्होंने बताया कि राहत कार्य चल रहा है।





















