कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत में नाइट क्लब खोलेंगे वार्न

मेलबर्न। अपने शानदार करियर के दौरान जमकर मौजमस्ती करने वाले आस्टे्रलिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज शेन वार्न भारत में नाइट क्लब खोलने की तैयारी में हैं।
आस्टे्रलिया के समाचार पत्र "द एज" में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक वार्न ने फुटबाल खिल़ाडी डर्माट ब्रेरेटन के साथ नाइट क्लब खोलने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक वार्न भारत और आस्ट्रेलिया के प्रमुख शहर सिडनी में नाइट क्लब खोलेंगे। इसके लिए वार्न और ब्रेरेटन ने 35 लाख आस्टे्रलियाई डॉलर खर्च करने का फैसला किया है। इस काम में कई अन्य उद्योगपति वार्न और ब्रेरेटन की मदद करेंगे। सिडनी में नाइट क्लब खोलने के लिए वार्न और ब्रेरेटन ने जगह पसंद कर ली है लेकिन भारत को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। भारत में वार्न का नाइटक्लब संभवत: दिल्ली या मुंबई में खुलेगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें