लास एंजेलिस। ब्रिटेन के मशहूर हास्य कलाकार रसेल ब्रांड का कहना है कि उनकी मंगेतर केटी पेरी के साथ शादी बिल्कुल सामान्य तरीके से होगी। वेबसाइट "यूएसमैग्जीन डॉट काम" के मुताबिक ब्रांड ने कहा, ""हम एकदूसरे से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं। शादी समारोह के दौरान हमारे मित्र और परिवार के सदस्य मौजूद रहेंगे और शादी एकदम सामान्य तरीके से होगी।"" उन्होंने कहा, ""मैं अपनी शादी से जु़डी तस्वीरों की बिक्री नहीं करने जा रहा। पूरा समारोह बिल्कुल सामान्य तरीके से होगा।""
भारत समाचार
सामान्य होगी मेरी शादी : ब्रांड





















