लंदन। हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्दो डीकैप्रियो पर बीयर की टूटी बोतल से हमला करने की आरोपी महिला ने खुद को निर्दोष बताया है। >एरिथा विल्सन ने गुरूवार को लास एंजेलिस की एक अदालत में खुद को निर्दोष बताया। रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने डीकैप्रियो को गलती से अपना पूर्व पुरूष मित्र समझ लिया था। विल्सन का यह भी कहना है कि उसने डीकैप्रियो पर जो टिप्पणियां की थीं उन पर उन्होंने झग़डा शुरू कर दिया था। विल्सन को हाल ही में इस मामले में सुनवाई के लिए कनाडा से अमेरिका को प्रत्यर्पित किया गया है। वर्तमान में वह 150,000 डॉलर की जमानत राशि के एवज में सलाखों के पीछे हैं। डीकैप्रियो मुकदमे की अगली सुनवाई में विल्सन के खिलाफ गवाही देंगे। यदि दोष सिद्ध हो जाता है तो महिला को सात साल की जेल की सजा हो सकती है।
भारत समाचार
महिला ने डीकैप्रियो पर हमले का आरोप नकारा





















