चेन्नई। चेन्नई की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में आरोपियों की सूची में लिट्टे प्रमुख वी. प्रभाकरण और उसके सहायक पोट्टू अम्मान का नाम हटा दिया है क्योंकि ये दोनों श्रीलंका में सैन्य कार्रवाई में मारे जा चुके है।
इस बारे में हाल ही में सीबीआई की एक रिपोर्ट स्वीकार ने वाली टाडा अदालत के न्यायाधीश के . दक्षिणमूर्ति ने कहा कि फरार प्रभाकरण और पोट्टू अम्मान उर्फ शनमुगथन शिवशंकरन का नाम मामले से हटा दिया गया है और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप खत्म कर दिए गए है।
भारत समाचार
राजीव गांधी हत्याकांड से प्रभाकरण का नाम हटाया





















