इंदौर। इंदौर में एक युवक यात्री ने रेलग़ाडी लेकर भागने की कोशिश की। यह तो ठीक रहा कि ग़ाडी रफ्तार नहीं पक़ड पाई और राजकीय रेलवे पुलिस की मदद से युवक को पक़ड लिया गया।
मामला इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर एक का है। मंगलवार की सुबह ग़ाडी नम्बर 326 महू-रतलाम पैसेंजर के इंजन में गोलू नामक युवक चढ़ा और ग़ाडी को आगे बढ़ा दी। रेलग़ाडी से नीचे उतरे दोनों चालक जब ग़ाडी को चलते देखे तो उन्होंने दौ़ड लगाई और जीआरपी जवानों की मदद से गोलू को पक़ड लिया। जीआरपी थाने के उपनिरीक्षक आर. एन. एस. जाट ने आईएएनएस को बताया कि रेलग़ाडी बमुश्किल से 30 मीटर ही आगे बढ़ पाई थी तभी गोलू को पक़ड लिया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है। गोलू के खिलाफ रेल सुरक्षा बल कार्रवाई करेगा। बताया गया है कि इस पैसेंजर रेलग़ाडी से ब़डी तादाद में कर्मचारी यात्रा करते हैं और मंगलवार को भी यह ग़ाडी खचाखच भरी थी। अगर रेलग़ाडी रफ्तार पक़ड लेती तो ब़डा हादसा हो सकता था।
भारत समाचार
इंदौर में रेलग़ाडी लेकर भागा युवक!





















