इंदौर। हरफनमौला खिलाडी यूसुफ पठान को भारतीय टीम में अपनी जगह फिर से हासिल करने का पूरा भरोसा है। उन्हें आगामी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने की भी पूरी उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि मैं अभ्यास में कोई कसर नहीं छोड रहा हूं। पठान ने कल रात एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा कि मुझे विश्वास है कि मैं आगामी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके भारतीय टीम में लौटूंगा। वनडे और टी-20 में नाम कमाने वाले 27 वर्षीय पठान ने कहा कि वे भी देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते थे। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेस्ट क्रिकेट खेलना हर खिलाडी का सपना होता है। पठान ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मैच फिक्सिंग से जुडे प्रकरण पर कुछ भी कहने से इनकार किया है।





















