नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल से पहले भ्रष्टाचार के तमाम आरोपों के बावजूद आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने वादा किया कि अक्टूबर से दिल्ली में होने वाले खेल मेलबर्न की टक्कर के होंगे। कलमाडी ने विदेशी पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम मेलबर्न में 2006 में हुए खेलों को टक्कर देने की कोशिश करेंगे। मेरे हिसाब से मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेल और सिडनी ओलंपिक अब तक के सर्वश्रेष्ठ बहु खेल आयोजन है। उन्होंने कहा कि हम मेलर्ब का अनुसरण कर रहे है। मैं यह नहीं कहता कि हम उससे आगे जाएगे लेकिन हम उसे टक्कर देंगे। दक्षिण अफ्रीका में हुए फीफा विश्व कप का उदाहरण देते हुए कहा कि हर बडे आयोजन से पहले आलोचना तो होती ही है लेकिन आखिर में सफल आयोजन अहम होता है। कलमाडी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में भी ऎसा देखने को मिला लेकिन विश्वकप में सफल आयोजन के बाद सब चुप हो गए। मैं आश्वासन देता हूं कि राष्ट्रमंडल खेलों के बाद दिल्ली के रूप में खेलों को नया बडा गंवव्य मिलने जा रहा है।
भारत समाचार
हम मेलबर्न खेलों को टक्कर देंगे





















