कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

फीकी पडी सोने-चांदी की चमक

नई दिल्ली। सोने व चांदी ने नए साल का स्वागत झुककर किया। नए साल के पहले दिन सोना मुनाफावसूली का शिकार हो गया। स्थानीय सराफा बाजार में शुक्रवार को पीली धातु के भाव 125 रूपये टूटकर 16, 815 रूपये प्रति दस ग्राम हो गए। चांदी भी 100 रूपये फिसलकर 27,100 रूपये प्रति किलो बंद हुई। ग्लोबल बाजारों में कमजोरी के रूझान को देखते हुए स्टाकिस्टों ने मौजूदा ऊंचे स्तरों पर दोनों कीमती धातुओं में बिकवाली की। अमेरिकी बाजार में सोना 1106 डालर से घटकर 1096 डालर प्रति औंस रह गया। इससे घरेलू बाजार की कारोबारी धारणा पर असर पडा, जहां पहले ही मांग का अभाव बना हुआ है। सोना आभूषण के भाव 125 रूपये घटकर 16,665 रूपये प्रति दस ग्राम रहे। गिन्नी भी 50 रूपये की हानि के साथ 13,950 रूपये प्रति आठ ग्राम हो गई। चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 100 रूपये गिरकर> 26,770 रूपये प्रति किलो बोली गई। चांदी सिक्का 100 रूपये टूटकर 33,400-33,500 रूपये प्रति सैकडा रहा।>

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें