लंदन। ब्राजील की सुपरमॉडल जिसेल बंडशन कहती हैं कि वह कभी भी अपने काम से विदा लेने की कल्पना नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि वह अंत तक क़डी मेहनत से काम करती रहेंगी।
वेबसाइट "डेली स्टार डॉट को डॉट युके" के मुताबिक बंडशन ने एक पत्रिका से कहा कि वह अपने जीवन के अंतिम समय तक काम करती रहेंगी क्योंकि काम करने के लिए उन्हें हर सुबह नींद से जागना अच्छा लगता है।
वह कहती हैं कि एक मॉडल के बतौर उनके काम करने का समय निश्चित नहीं है लेकिन वह जल्दी ही अपनी अन्य प्राथमिकताएं तय करेंगी। बंडशन कहती हैं कि वह कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होंगी और हमेशा कुछ न कुछ काम करती रहेंगी।
भारत समाचार
बंडशन ने कहा, हमेशा करती रहेंगी काम





















