कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बाजार में सर्किट ब्रेकर के लिए नए नियम लागू

मुंबई। शेयर बाजारों में अप्रत्याशि उछाल या गिरावट होने पर बाजारों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लगने वाले सर्किट ब्रेकर के लिए बंबई शेयर बाजार ने नया निर्देश जारी किया है। यह निर्देश इस वर्ष के पहले कारोबारी दिवस चार जनवरी से लागू होगा। यह व्यवस्था वित्त वर्ष की अंतिम के लिए लागू की गई।
नए निर्देश के तहत बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 1750 अंक का अप्रत्याशित उछाल आने पर पहला सर्कि ट ब्रेकर स्वत: लग जाएगा। नेशनल स्टाक> एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी में 520 अंक की तेजी आने पर सर्किट बे्रकर लगेगा। सर्किट ब्रेकर लगने के कारण कारोबार थमने की अवधि उस समय पर निर्भर करेगी जब सर्किट ब्रेकर लगेगा। इस तरह पहला सर्किट ब्रेकर 1750 अंक पर दूसरा 2625 अंक पर और तीसरा 3500 अंक पर लगेगा। इस वर्ष मई में हुए आम चुनावों में मनमोहन सिंह के नेतृत्व को मिले। जनादेश के बाद शेयर बाजारों में कारोबार शुरू होने पर गत 16 मई को देश के पंूजी बाजारों के इतिहास में पहली बार अपन सर्किट ब्रेकर लगाना प़डा। उस दिन सेंसेक्स में 2100 अंको की तेजी आई थी और बीएसई तथा एनएसई में मात्र दो मिनट कारोबार हो सका था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें