ज्यूरिख। विp के सर्वोच्चा वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाडी रोजर फेडरर मार्च में स्पेन के खिलाफ डेविस कप के पहले दौर में स्विट्जरलैड की टीम का हिस्सा नहीं होंगे। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार डेविस कप का पहला दौर पांच से सात मार्च के बीच होगा और इसी दौरान कई एटीपी मुकाबले खेले जाएंगे। ऎसे में कई खिलाडियों के लिए इसमें भाग लेने में मुश्किल आ रही है। इसी वजह से फेडरर ने भी खेलने में असमर्थता जताई है। फेडरर ने स्विस मीडिया को बताया कि वह डेविस के पहले दौर के लिए मौजूद नहीं रहेंगे। यह छठी बार होना कि फेडरर डेविस के पहले दौर में नहीं खेलेंगे।