नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ज्याफ बायकाट ने टीम इंडिया के अगले 11 महीने में सिर्फ दो टेस्ट खेलने की योजना को हास्यास्पद करार देते हुए आईसीसी की रैंकिग प्रणाली पर सवाल उठाया है। बायकट ने कहा कि मैंने कहीं पढ़ा है कि भारतीय टीम अगले 11महीने में सिर्फ दो टेस्ट खेलेगी। यह हास्यापद है। इससे आप अगले 11 महीने में टीम के प्रदर्शन को कैसे आंकेगे। आप टीम के पिछले कुछ समय के प्रदर्शन के आधार पर उसका आंकलन कर सकते हैं। टीम ने इस दौरान अच्छा प्रदर्शन किया है और वह नंबर एक बनने की हकदार है। उन्होंने कहा कि आईसीसी की टेस्ट रैकिंग को तब तक उचित नहीं माना जा सकता जब तक कि टेस्ट खेलने वाली सभी टीमों को एक दूसरे के खिलाफ पर्याप्त मैच खेलने को नहीं मिलें।