कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बसु का हालचाल जानने प्रधानमंत्री अस्पताल पहुंचे

कोलकाता। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गंभीर रूप से बीमार वयोवृद्ध माक्र्सवादी नेता ज्योति बसु को देखने आज अस्पताल पहुंचे और उनके इलाज के बारे में जानकारी ली। साल्ट लेक के एएमआरई अस्पताल में भर्ती बसु की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के बाद प्रधानमंत्री ने अस्पताल के अधिकारियों से कहा कि अगर बसु के इलाज के लिए देश के किसी भी अन्य चिकित्सक की जरूरत है तो वे इसका इंतजाम कर देंगे।
अस्पताल में मौजूद पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बसु के पुत्र चंदन से भी बात की और अपनी सहानुभूमि व्यक्त की। गंभीर रूप से बीमार बसु को देखने के लिए प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी, मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य भी थे।
प्रधानमंत्री लगभग बीस मिनट तक अस्पताल में रहे। बसु न्यूमोनिया से पीç़डत हैं और वे कल से कृत्रिम श्वांस प्रणाली पर हैं। बसु को देखने के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली लौट गए। इससे पूर्व प्रधानमंत्री वायुसेना के विमान से नई दिल्ली से आज सुबह यहां पहुंचे। वे खासतौर से बीमार बसु को देखने के लिए कोलकाता आए थे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें