कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

केंद्रीय बजट 26 फरवरी को पेश हो सकता है

नई दिल्ली। वर्ष 2010-11 का केंद्रीय बजट पारंपरिक तिथि से दो दिन पहले यानी 26 फरवरी को पेश किया जा सकता है। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने आज यहां अपने निवास पर पत्रकारों को इस बारे में संकेत दिए। आमतौर पर बजट 28 फरवरी को पेश किया जाता है लेकिन इस बार यह दो दिन पहले पेश किया जा सकता है क्योंकि 27 फरवरी को सरकारी अवकाश है तथा 28 को रविवार है। इस बारे में कैबिनेट की मंजूरी जल्द मिलने की संभावना है। मुखर्जी ने कहा कि अर्थव्यवस्था में काफी सुधार है तथा संकेत भी अच्छे मिल रहे हैं। यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह दूसरा बजट होगा। आम चुनाव के बाद गत जुलाई में सरकार ने पहला बजट पेश किया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें