नई दिल्ली, 29 अगस्त। देश में घातक स्वाइन फ्लू का कहर अब भी जारी है। तीन साल के एक बच्चो सहित चार और लोगों की मौत के साथ देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढकर 93 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार को देश भर में स्वाइन फ्लू के 139 नए मामलों की भी पुष्टि हुई है। उघर, विश्व स्वास्थ संगठन ने कहा है कि अपै्रल से लेकर अब तक दुनिया भर में 2185 लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके है। संक्रामक महामारी से कर्नाटक में तीन साल के एक बच्चो सहित 3 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के नाशिक से भी स्वाइन फ्लू से पीडित एक व्यक्ति की मौत की खबर है। इस बीमारी से सबसे ज्यादा 47 लोेगों की मौत महाराष्ट्र में ही हुई है। कर्नाटक में 23, गुजरात में 7, तमिलनाडु, दिल्ली व छत्तीसगढ में 3-3, उत्तराखंड में 2 और केरल,गोवा, राजस्थान व हरियाणा में 1-1 मौत हुई है।