कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अकमल पर पाक टीम हुई दोफ़ाड

मेलबोर्न। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा गुरूवार से होने वाले होबार्ट टेस्ट के लिए विकेटकीपर कमरान अकमल के संभवित स्थानापन्न के रूप में सरफराज अहमद को भेजे जाने के बाद टीम दो खेमों में बंट गई है।
सिडनी टेस्ट में अकमल की खराब विकेटकीपिंग ने पाकिस्तान की हार में अहम भूमिका निभाई थी। कोच इंतिखाब आलम ने भी अकमल के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा था कि होबार्ट टेस्ट में अंतिम एकादश में उनका स्थान के अंतिम एकादश में उनका स्थान पक्का नहीं है। पीसीब ने दूसरे विकेटकीपर सरफराज को आस्ट्रेलिया भेजकर बदलाव के संकेत दिए है लेकिन अकमल का दावा है कि उन्हें टीम प्रबंधन का समर्थन हासिल है और वह तीसरे टेस्ट में जरूर खेलेंगे।
कोच इंतिखाब अब भी सरफराज को खेलाने के लिए अडे हुए है। इंतिखाब ने कहा कि सरफराज को आस्ट्रेलिया बुलाने के बाद नहीं खेलाने का कोई कारण नहीं है। सरफराज न्यूजीलैड दौरे पर भी टीम के साथ रहे थे। वह बल्लेबाजी में कमजोर नहीं है और उन्हें खुद को साबित करने के लिए यह अच्छा मौका हो सकता है। वह लंबे समय से टीम में प्रवेश के दावेदार रहे है लंकिन उन्हेंह्व अवसर नहीं मिल पाया है। अकमल अच्छे और समर्पित क्रिकेटर है लेकिन उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से चार कैप पटकाए जो किसी के लिए स्वीकार्य नहीं है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें