सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में दो साल पहले हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी द्वारिकेश विश्वकर्मा को न्यायालय ने मंगलवार को मौत की सजा सुनाई।
जानकारी के अनुसार टिकुरिया टोला क्षेत्र में शिक्षक सुनील गुप्ता, उसकी पत्नी और बेटे की द्वारिकेश ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। सुनील द्वारिकेश के बेटे को ट्यूशन पढाने जाता था। द्वारिकेश को शक था कि सुनील के उसकी पत्नी से अनैतिक संबंध हैं। इसी के चलते उसने सुनील को पूरे परिवार के साथ अपने घर निमंत्रण पर बुलाया। खाना खाने के बाद द्वारिकेष ने तीनों की हत्या कर दी। इस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश अरूण कुमार सिंह ने द्वारिकेश को इस जघन्य तिहरे हत्याकांड का दोषी ठहराते हुए मंगलवार को फांसी की सजा सुनाई।
भारत समाचार
तिहरे हत्याकांड के आरोपी को मौत की सजा




















