कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

लिब्रहान रिपोर्ट संसद में आज होगी पेश

नई दिल्ली। बाबरी मस्जिद गिराए जाने का सच 17 साल बाद आज सामने आ जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट की मंगलवार सुबह हुई आपात बैठक में लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट संसद में आज ही पेश करने का निर्णय किया गया है। संभावना है कि यह रिपोर्ट दोपहर 12 बजे संसद में रखी जाएगी।
लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट लीक हो जाने पर मचे बवाल के बाद सरकार को यह फैसला आनन-फानन में करना प़डा है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अमरीका दौरे पर होने की वजह से कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने की। रिपोर्ट को संसद में पेश करने से पहले इस पर कैबिनेट में विचार किया जाना था।
 रिपोर्ट के इस तरह लीक होने पर भाजपा ने क़डी आपत्ति जताई थी। विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी का कहना है कि लिब्रहान आयोग ने अपनी रिपोर्ट जून में ही सरकार को सौंप दी थी फिर इसे संसद में पेश करने में इतनी देरी क्यों हुई।
साथ ही उन्होंने रिपोर्ट ज्यों की त्यों संसद में पेश करने की मांग की। इस बीच भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी मांग की है कि लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट के लीक होने की जांच सीबीआई से कराई जाए।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें