कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

युवराज, सोहा बने आईटीसी के ब्रांड एंबेसडर

कोलकाता। व्यापारिक कंपनी आईटीसी ने भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
कंपनी ने इन दो सितारों को मुख्य रूप से क्लासमेट नाम से जारी होने वाले शैक्षणिक और स्टेशनरी उत्पादों के प्रचार और प्रसार के लिए अपना दूत बनाया है। बांग्लादेश में त्रिकोणीय सीरीज में खेले रहे युवराज ने कंपनी से जुडेने के बाद अपने संदेश में कहा कि मै आईटीसी के साथ जुडकर खुश हूं। मेरा मानना है कि खेल और शिक्षा आज के युवाओं से सीधे तार पर जुडे है। सोहा ने कहा क स्टेशनरी उत्पाद हमेशा से उन्हें प्रिय रहे है।
आईटीसी क्लासमेट नाम से स्टेशनरी उत्पाद बनाती है। इस क्षेत्र में उसने 500 करोड रूपए का निवेश कर रखा है। इस क्षेत्र के अंतर्गत कंपनी नोटबुक, कलम और पेंसिल का उत्पाद करती है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें