कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

लंकाशायर से एश्वेल प्रिंस ने किया करार

लंदन। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज एश्वेल प्रिंस के साथ काउंटी क्लब लंकाशायर ने 2010 सत्र के लिए करार किया है। सूत्रों के अनुसार लंकाशायर टीम में श्रीलंका कप्तान कुमार संगकारा का स्थान लेंगे। अंतरराष्ट्रीय व्यस्तता के कारण संगकारा शुरूआती काउंटी मैचों में नहीं खेल सकेंगे। 32 वर्षीय प्रिंस ने पिछले सत्र में भी लंकाशायर के लिए स्थानापन्न खिलाडी के तौर पर हिस्सा लिया था। वह भारत के कलात्मक बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण की अनुपस्थिति में खेले थे। उस दौरान प्रिंस ने छह मैचों में 52.60 के औसत से रन बटोरे थे। लंकाशायर के कोच पीटर मूर्स ने कहा कि प्रिंस ने पिछले सत्र में हमें मिली शुरूआत सफलता में अहम भूमिका निभाई थी। वह दबाव में खेलने वाले एक बेहतरीन खिलाडी है। यही सोचकर हमने उन्हें दस वष्ाü भी अपने साथ जोडा है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें