कोलकाता। रिजर्व बैंक के रेपो व रिवर्स रेपो दरों में क्रमश: 0.25 व 0.5 प्रतिशत की वृद्धि के बाद निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक एक्सिस बैंक जमा राशि पर ब्याज दर बढाने की तैयारी कर रहा है। बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा शर्मा ने कहा कि जमा दरों की जल्दी समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में ऋण वृद्धि दर 20-21 प्रतिशत की आसपास बनी रहेगी। उन्होंने कहा जल्दी ही जमा दरों की समीक्षा की जाएगी और ये पहली तिमाही की तुलना में ऊंची रहेंगी। शर्मा ने कहा कि जमा दरों में वृद्धि ऋण ब्याज दरें बढाने से पहले की जाएगी और दूसरी तिमाही में ऋण वृद्धि दर सामान्य रहेगी। दूसरी ओर सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, बैंक ऑफ बडौदा और आंध्रा बैंक ने भी जमा पर ब्याज दर बढाने के संकेत दिए है।
भारत समाचार
एक्सिस बैंक बढाएगा जमा पर ब्याज दर





















