भारत समाचार
भारत का उद्घाटन मैच अफगानिस्तान से आज

भारतीय टीम अंडर-19 विश्वकप की गत चैपियन है हालांकि इस बार उसे आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों से कडी चुनौती मिलेगी। लेकिन ग्रुप-ए के होने वाले पहले मैच में भारत अपेक्षाकृत कमजोर अफगानिस्तान से भिडेगा। अन्य मैचों में ग्रुप-बी के एक मुकाबले मे आयरलैड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच होगा। गु्रप- सी में जिम्बाब्बे तथा कनाडा भिडेगे तथा गु्रप डी का मैच पाकिस्तान एवं वेस्टइंडीज के बीच खेला जायगा।
भारतीय टीम ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में संपन्न त्रिकोणीय सीरीज जीतकर विश्वकप के लिए अपनी शानदार तैयारी का सबूत दिया है। भारतीय बल्लेबाजी का दारोमदार के राहुल, हरप्रीत सिंह, मयंक अग्रवाल, मंदीप सिंह और कप्तान मनेरिया पर होगा तो गेंदबाजी का दामोमदार मुख्य रूप से बाए हाथ के गेंदबाज एस नेत्नवलकर तथा हर्षल पटेल पर होगा। नेत्नवलकर ने दक्षिण अफ्रीका में संपन्न त्रिकोणीय सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट लिए थे।




















