कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

खुले बाजर में गेहूं, चावल की ब्रिकी जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में केन्द्र सरकार के सहयोग से चलाई जा रही खुले बबाजार में विक्रय योजना के तहत जनवरी से मार्च तक तीन महीने के लिए गेहूं और चावल उपलब्ध कराया गया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार पिछले चार महीनों से सस्ती दरों पर गेंहूं और चालव की बिक्री जिलों में खुले बाजार में विक्रय की योजना के तहत की जा रही है। केन्द्र से इस सिलसिले में राज्य सरकार द्वारा रियायती दरों पर यह खाद्यान्न खरीदकर शहरी आम लोगों को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस मकसद से जनवरी से मार्च तक के लिए 53 हजार 885 मिट्रिक टन गेंहू और 351 मिट्रिक टन चालव केन्द्र से उपलब्ग्ध कराया गया है। इस खाद्यान्न की ब्रिकी राज्य सरकारी उपभोक्ता संघ और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के जरिए कराई जा रही है, इसलिए इन दोनों एंजेसियों से इस वाछित खाद्यान्न मात्रा की जानकारी बुलाई गई है।
खुले बाजार में ब्रिकी की इस योजना के तहत अक्टूबर से दिसंबर तक के लिए उपलब्ध आंवटन की शेष मात्र भी उठाने के लिए नागरिक आपूर्ति निगम और जिला कलेक्टरों से कहा गया है। इसकी तयशुदा तिथि बढाकर अब 31 जनवरी, 2010 तक कर दी गई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें