तिरूवनंतपुरम। आस्ट्रेलिया के साथ खेली जाने वाली टेस्ट शृंखला के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किए जाने से खुश तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत ने कहा कि कंगारू टीम के साथ होने वाली शृंखला उनके लिए व्यक्तिगत तौर पर काफी कठिन होगी।
टीम में शामिल किए जाने की खबर मिलने के बाद मीडिया से मुखातिब श्रीसंत ने कहा, ""मैंने आस्टे्रलिया के खिलाफ अब तक टेस्ट मैच नहीं खेला है। इस लिहाज से मेरे लिए यह शृंखला काफी कठिन होगी। मेरे लिए टीम में स्थान पक्का करने का यह अच्छा मौका है और मैं इस मौके का भरपूर लाभ उठाना चाहूंगा।"" श्रीसंत को श्रीलंका के साथ खेली गई तीन मैचौं के लिए टीम में शामिल किया गया था लेकिन वह चोट के कारण बिना खेले ही स्वदेश लौट आए थे। इसके बाद श्रीसंत ने फिटनेस हासिल करने के लिए जोरदार मेहनत की है। अपनी फिटनेस को लेकर श्रीसंत ने कहा, ""अब मैं पूरी तरह फिट हो चुका हूं। मैं आशा करता हूं कि मुझे कोçच्चा में खेले जाने वाले एकदिवसीय मुकाबले में घरेलू दर्शकों के सामने खेलने का मौका मिलेगा।"" 17 टेस्ट मैचों में 60 विकेट झटक चुके श्रीसंत ने अपना आखिरी टेस्ट मैच इस वर्ष की शुरूआत में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।





















