कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दिल्ली में घने कोहरे से हवाई व रेल सेवाएं ग़डब़डाई

नई दिल्ली। दिल्ली में शीतलहर व कोहरे के कहर से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। दिल्ली व इसके आसपास आज भी घना कोहरा छाया रहा जिससे रेल व स़डक यातायात प्रभावित रहा। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 6.6 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि कल न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार कोहरा त़डके घिरने लगा तथा सुबह पांच बजे यह काफी घना हो गया। कोहरे के कारण सुबह छह बजे जहां सामान्य दृश्यता सीमा 100 मीटर थी वहीं इंदिरा गांधी हवाई अड्डे (आईजीआईए) की हवाई पट्टी पर यह 75 मीटर थी। दिखाई कम देने के कारण करीब 25 घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उ़डानों पर असर प़डा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कोहरे के कारण टे्रनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। सुबह 10 बजे सामान्य दृश्यता में सुधार आया और यह 400 मीटर हो गई।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें