ढाका। भारत के प्रतिष्ठित टाटा समूह ने बांग्लादेश में एक कंपनी के साथ समझौता किया है जिसके तहत टाटा यहां पर संयुक्त रूप से जूता और साइकिल निर्माण उद्यम स्थापित करेगा।
टाटा और निटोल-निलॉय के बीच यह समझौता सोमवार को किया गय। यह समूह टाटा की नैनो कार निर्मित करने की योजना बना चुका है। पर इससे पहले कंपनी ही बांग्लादेश में वाहनों के निर्माण में सहायक के रूप में काम करने की पेशकश कर चुकी है।
टाटा इंटरनेशनल के कार्यकारी निदेशक ओ.के.कौल ने बताया कि मई में एक टीम बांग्लादेश जाएगी और इस बात का निरीक्षण करेगी कि वहां किस प्रकार से निवेश किया जा सकता है। टाटा ने बांग्लादेश में वर्ष 2003 में कृषि आधारित उद्योग और बुनियादी ढांचे में 3 अरब डॉलर के निवेश का प्रस्ताव वापिस ले लिया था।
भारत समाचार
जूता और साइकिल निर्माण उद्यम स्थापित करेगा टाटा समूह





















