नई दिल्ली। पिछले वर्ष अप्रैल से दिसंबर तक रेलवे माल ढुलाई से 4,21,146 करोड 84 लाख रूपए की आय अर्जित की, जो उसके पिछले वर्ष की इस अवधि की 38,278 करोड 55 लाख रूपए की कुल आय से 10.11 फीसदी अधिक है। रेलवे की जारी एक विज्ञçप्त के अनुसार पिछले वर्ष 2009 में अप्रैल से दिसंबर तक 65 करोड 26 लाख 30 हजार टल माल की दुलाई की गई थी, जबकि वष 2008 में 60 करोड 67 लाख 40 हजार टन की माल ढुलाई हुई थी। विज्ञçप्त में बताया गया है कि रेवले ने पिछले दिसंबर माह में माल ढुलाई से 5116 करोड 35 लाख रूपए की आय अर्जित की है।