कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गृहमंत्री की दिल्लीवालों को नसीहत, अपने तौर-तरीके बदलें

नई दिल्ली, 22 सितंबर। केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने दिल्लीवासियों को नसीहत दी है कि वे राष्ट्रमंडल खेलों से पहले अपने तौर-तरीकों में बदलाव लाएं। चिदंबरम ने यह नसीहत अगले साल दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के संदर्भ में दी। चिदंबरम ने इसके लिए जर्मनी और चीन का उदाहरण दिया और कहा कि उन देशों ने भी अपने यहां खेलों के बडे आयोजनों से पहले अपने नागरिकों के तौर-तरीकों में बदलाव के लिए व्यापक प्रयास किए हैं। राजधानी में 22 नई पुलिस थानों के उद्घाटन के लिए आयोजित एक समारोह में गृहमंत्री ने कहा, अगर लोग अपने तौर-तरीके नहीं बदलते, तो हम बडे शहर में समारोह को बेहतर तरीके से आयोजन की उम्मीद नहीं कर सकते। हम आज भी देखते हैं कि गाडियां लाल बत्ती की उपेक्षा कर आगे बढ जाती है। पुलिस की गाडियां भी ऎसा ही करती हैं। चिदंबरम ने कहा, बिना रिजस्ट्रेशन के कई गाडियां चल रही हैं। कुछ गाडियां ऎसे स्थानों पर सडक पार करती हैं जहां से उन्हें ऎसा नहीं करना चाहिए। लोग सडक पार करने के लिए बताए गए क्रॉसिंग का या भूमिगत पास का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों को मानसिकता बदलने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। इससे पूर्व दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने समारोह में कहा कि उनकी सरकार समाज के तौर-तरीकों में बदलाव के लिए एक अभियान शुरू कर रही है, जिससे लोग ज्यादा सतर्क बन सकें।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें