भारत समाचार
मंहगाई पर रिजर्व बैंक लगा सकता है लगाम

डॉ. रंगराजन ने कहा कि वर्ष की समाçप्त तक मुद्रा स्फीति का आंकडा केन्द्रीय बैंक के अनुमान से आगे निकल सकता है। उन्होने कहा कीमतों मे दिसंबर अंत और जनवरी की शुरूआत में कुछ नरमी आई है। आने वाले दिनों में भी बुछ और नरमी की उम्मीद है लेकिन फिर भी लगता है कि मार्च अंत तक यह अनुमान से कुछ ऊपर रहेगी। उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने मार्च अंत तक मुद्रास्फीति 6.5 प्रतिशत तक रहने का अनुमान व्यक्त किया है। यह अनुमान बैंक की दूसरी तिमाही समीक्षा में व्यक्त किया गया था। इससे पहले बैंक ने पांच प्रतिशत का अनुमान लगाया था। उधर दिसंबर मंगहगाई का आंकडा 7.31 प्रतिशत पर पहुच गया है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि मार्च तक मंहगाई सरकारी आंकडे से ऊपर ही रहेगी।




















