मुंबई। संगीतकार, गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया कहते है उनकी आने वाली फिल्म "रेडियो" के निर्माण में लगा पैसा फिल्म का संगीत जारी होने के बाद ही वसूल हो गया हैं। फिल्म "रेडियो" का निर्माण छह करोड रूपये के बजट से हुआ था। रेशमिया ने कहा, शुक्र हैं, फिल्म निर्माण में लगा पैसा उसके संगीत से ही वसूल हो गया हैं। रेशमिया कहते है कि उनकी पिछली फिल्म "कर्ज" में लगा पैसा वसूल नहीं हो सका था क्योंकि इस फिल्म का निर्माण 42 करोड रूपये में हुआ था। उन्होंने कहा, फिल्म कर्ज के निर्माण में 42 करोड रूपये लग गए थे और केवल संगीत से इतना पैसा वसूल करना संभव नहीं था। फिल्म "आप का सुरूर" से अभिनय की शुरूआत करने वाले रेशमिया तीन दिसंबर को प्रदर्शित होने वाली फिल्म "रेडियों" के सफल होने की उम्मीद कर रहे हैं। अपनी तीसरी फिल्म के लिए उन्होंने सोनल सहगल और शहनाज के साथ काम किया हैं।