नई दिल्ली। पिछले साल दिसंबर में औद्योगिक विकास दर अनुमानित 16.8 प्रतिशत से बेहतर रही। हालांकि 2008 की समान अवधि की तुलना में यह 0.2 प्रतिशत कम थी। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकडों में कहा गया कि चालू वित्तीय वर्ष के पहले नौ महीनों तक औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईपीपी) 8.6 प्रतिशत रहा जबकि वर्ष 2008 में इसी अवधि के दौरान यह 3.6 प्रतिशत थी। दिसंबर के दौरान उत्पादन क्षेत्र का सूचकांक 18.5 प्रतिशत रहा जो पहले वाले साल की तुलना में 0.6 प्रतिशत कम था। इस अवधि के दौरान खनन और ऊर्जा क्षेत्र में क्रमश: 9.5 और 5.4 प्रतिशत का विकास दर्ज किया गया है।