कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रातों-रात भाव कम नहीं होंगे : पवार

मुंबई। कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा कि भाव रातो-रात कमी नहीं आ सकती है। हालांकि चीनी के थोक दाम में कमी आई है। जल्द ही रिटेल के दामों में भी कभी आने लगेगी। पवार के अनुसार चीनी की थोक कीमतों में गिरावट आई है और ये 4200 रूपए प्रति क्विंटल से घटकर 3800 रूपए प्रति क्विंटल हो गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि चीनी के खुदरा भाव में रातों-रात गिरावट आ जाए। उनके अनुसार उत्तर प्रदेश को छोड दूसरे राज्यों में रॉ शुगर रिफाइनिंग की छूट देने के बाद शुगर प्रोडक्शन बढेगा। पवार ने ये भी बताया कि पिछले एक हफ्ते में इंपोर्ट के सौदे भी कापी हुए है। उधर पवर के दावों के उलट देश भर के थोक बाजारों में प्रति क्विंटल चीनी का भाव 4000 से 4200 के बची ही है। पवार ने पिछले दिनों कहा था> कि मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं, जो बता सकूं कि महंगाई कब घटेगी। पवार के इन बयान को लेकर विपक्ष ने सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें