कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मालग़ाडी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, आवागमन बाधित

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मंगलवार को एक मालग़ाडी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए जिस कारण व्यस्त दिल्ली-लखनऊ रेलमार्ग पर परिचालन बाधित हो गया। हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।
हादसा आज सुबह बरेली से करीब 30 किलोमीटर दूर रसोइया स्टेशन के निकट हुआ, जब लखनऊ की तरफ से मुरादाबाद जा रही एक मालग़ाडी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में अप और डाउन दोनों पटरियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे फिलहाल दिल्ली-लखनऊ रेलमार्ग पर रेलगाडियो की आवाजाही रूक गई है। बरेली के राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी प्रभारी अयूब खान ने संवाददाताओं को बताया कि रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त रेलमार्ग की मरम्मत कर रहे है। जल्द रेलमार्ग पर यातायात सुचारू कर लिया जाएगा। हादसे के चलते करीब 10 रेलगाडियां प्रभावित हुई हैं। उन्हें फिलहाल बरेली, मुरादाबाद व अन्य स्टेशनों में ख़डा किया गया है। खान ने कहा कि हादसा किन कारणों से हुआ यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। रेल अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रहे हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें