कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अब गुजरात चली नैनो

जमश्रेदपुर। प्रमुख ऑटों कंपनियों को प्रसंस्कृत स्टील की आपूति करने वाली कंपनी स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड (टीएसपीडीएल) टाटा मोटर्स की लखटकिया कार नैनों को कच्चा माल उपलब्ध कराने के लिए गुजरात के सांणद में अपना संयत्रलगायेगी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि देश की सबसे बडी निजी इस्पात उत्पादक कंपनी टाटा स्टील की पूर्ण स्वामित्व वाली इस कंपनी ने संयंत्र से नैनों के लिए विशेष रॉल और कुछ अन्य उत्पादों की पहले से ही आपूर्ति कर रही है। कंपनी ने अपनी रॉलिंग क्षमता में 24 लाख टन का और इजाफा करने के लिए लगभग 500 करोड रूपए की लागत से उपकरण खरीदने की भी योजना तैयार की है। ज्ञातव्य है कि वर्ष 1997 में टाटा स्टील तथा अमरीका के रायसन टल के संयुक्त उपक्रम के तौर पर टाटा रायसन की हिस्सेदारी को भी खरीद लिया था।
यह व्हर्लपूल सैमसंग, एलजी, बजाज, टीवीएस जैसी कंपनियों को भी आपूति करती है। सूत्रों ने बताया कि वर्तमान में 13 लाख टन सालाना उप्तादन क्षसमता वाली इस कंपनी का कुल करोबार अगले वर्ष में 1500 करोड रूपए को पार कर जाने की संभावना है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें