कोलकाता। वर्ष 2009 में आईआईटी ग्रेजुएटस के औसत सालाना वेतन में 5 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(एनआईटी)ग्रेजुएट्स के औसत सालाना वेतन में 6 फीसदी का इजाफा हुआ है। यह बात आईडीसी-डेटाक्वेस्ट टी-स्कूल की ओर से 111 इंजीनियरिंग कॉजेल में कराए गए सर्वे में सामने आई है। इस सर्वे के अनुसार 2009 में आईआईटी ग्रेजुएट्स का औसत सालाना वेतन 5 फीसदी घटकर 5.88 लाख रूपए रह गया। वही,एनआईटी ग्रेजुएट्स का औसत सालाना वेतन 6 फीसदी बढकर 4.36 लाख रूपए हो गया। सर्वे मेे आईआईटी ग्रेजुएट्स के वेतन में गिरावट की वजह वैश्वक मंदी बताई गई है। वहीं, आईआईटी छात्रों का जॉब के बजाए उच्चा शिक्षा ग्रहण करने को अहमियत देना भी एक वजह रहा।