लॉस एंजेलिस। विनाशकारी भूकंप से तबाह कैरीबियाई देश हैती की मदद के लिए शुक्रवार को हॉलीवुड सितारे होप फॉर हैती नामक कार्यक्रम में जमा हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी ने किया था। इसमें कई कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। क्लूनी ने कहा हैती की आपदा ने सभी सीमाओं को लांघकर हम सभी पर असर डाला है। हैती के लोगों को आज हमारी जरूरत है। उन्हें यह जानना जरूरी है कि हम उनकी परवाह करते है।