कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आस्ट्रेलिया के खिलाफ अध्यक्ष एकादश के कप्तान होंगे गंभीर

चेन्नई। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर 25 से 27 अक्टूबर तक चंडीगढ़ में आस्टे्रलियाई टीम के साथ खेले जाने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश की कमान संभालेंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव एन. श्रीनिवासन ने कहा कि चयनकर्ताओं ने इस मैच के लिए शुक्रवार को 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की। आस्ट्रेलियाई टीम दो टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए भारत दौरे पर आ रही है। आस्ट्रेलिया के साथ पहसा टेस्ट मैच एक अक्टूबर से मोहाली में खेला जाएगा। अध्यक्ष एकादश टीम इस प्रकार है : गौतम गंभीर, शिखर धवन, अंजिक्य रेहाने, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, वृद्धिमान साहा, आर. अश्विन, पीयूष चावला, अभिमन्यु मिथुन, एस. श्रीसंत, जयदेव उनादकात, उमेश यादव, अभिनव मुकुंद और रवींद्र जडेजा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें