नई दिल्ली। दिल्ली में एक के बाद दूसरी कार खरीदने पर उसके मालिक से सैस (उपकर) वसूलने पर दिल्ली सरकार विचार का रही है। इस संबंध में बहुत जल्द दिल्ली सरकार के मंत्रिमडल की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। इस बाबत मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित नें कहा कि सरकार के समक्ष एक प्रस्ताव आया है जिसमें दिल्ली में एक के बाद दूसरी कार खरीदने पर उसके मालिक से सैस (उपकर)वसूलने के लिए कहा गया है। श्रीमती दीक्षित के मुताबिक यह प्रस्ताव अभी सरकार के पास विचारार्थ है। इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। यह प्रस्ताव कैबिनेट में आने पर सरकार इस पर कोई फैसला लेगी।