कोलकाता। असम के डिगबोई में 10-13 नवंबर तक खेले जाने वाले 11वें इंडियन ऑयल एक्सट्रा प्रीमियम मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में भारत के दिग्गज गोल्फर विजय कुमार व हरप्रीत काहलोन हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट की ईनामी राशि 25 लाख रूपये है। डिगबोई के गोल्फ लिंक में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में गत चैंपियन मुकेश कुमार, फिरोज अली मोलाह और अली शेर के अलावा युवा राजू अली मोलाह, चिराग कुमार व हरेन्द्र गुप्ता सहित कुल 50 गोल्फर अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे। विजेता को 4,04,125 लाख रूपये और उपविजेता को 2,79,125 लाख रूपये पुरस्कार राशि दिए जाएंगे। तीसरे व चौथे नंबर पर आने वाले खिलाç़डयों को क्रमश: 1,56,625 रूपये और 1,26,625 लाख रूपये दिए जाएंगे।
भारत समाचार
मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे विजय कुमार और हरप्रीत





















