कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सरकारी कंपनियों में निवेश करने वालों को 44 हजार करोड का मुनाफा

मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में निवेश करने वालों ने पिछले 15 दिनों में 44000 करोड रूपए का जोरदार मुनाफा कमाया। बंबई स्टाक एक्सचेंज में सूचीबद्ध 48 सरकारी कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण इस साल अब तक के 15 करोबारी सत्र में 44346 करोड रूपए बढकर 18.20 लाख करोड रूपए हो गया। पिछले साल नवंबर में सरकार ने घोषणा की थी कि मुनाफेवाली सभी सूचीबद्ध सरकारी कंपनियों में सार्वजनिक हिस्सेदारी न्यूनतम 10 फीसद घटाई जाएगी और सभी मुनाफे वाली असंबद्ध कंपनियों को सूचीबद्ध किया जाएगा। तभी से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में इजाफा हो रहा है।
सरकार के इस फैसले के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में इजाफा हो रहा है। सरकार के इस फैसले के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सिर्फ दो महीने में 2.68 लाख करोड रूपए बढ गया। बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि निवेशकों को विनिवेश से पहले लाभांश और बोनस शेयर जारी किए जाने की उम्मीद है इसलिए वे इन कंपनियों में लिवाली कर रहे है। आशिका स्टॉक ब्रोकर्स रिसर्च के प्रमुख पारस बोथरा ने कहा- कारेाबारी इस खंड में निवेश करना चाहते है। आपूर्ति सीमित है इसलिए इन शेयरों की मांग बढ रही है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें