कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

18 बच्चे, फिर भी है और बच्चों की ख्वाहिश

लंदन। केली बेट्स के विवाह को 23 साल हो गए हैं और वे लगभग हर साल ही गर्भवती हुई हैं। बेट्स दंपति के 18 बच्चो हैं। एक महीने पहले ही उनके 18वें बच्चो का जन्म हुआ था लेकिन वे अभी और बच्चों को जन्म देना चाहते हैं।

समाचार पत्र "डेली मेल" के मुताबिक अमेरिका के टेनीसी के गिल व केली बेट्स और बच्चों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। गिल कहते हैं कि यदि ईश्वर की कृपा रही तो वे और बच्चों को जन्म देंगे। उनका कहना है कि बच्चो तो भगवान का आशीर्वाद होते हैं और उन्हें यह आशीर्वाद बार-बार मिला है। केली कहती हैं, ""हम बच्चों से प्यार करते हैं और प्रत्येक बच्चो ने हमारे घर में खुशियां लाया है। सबसे ज्यादा उत्साहजनक समय वह होता है जब घर में एक नया बच्चाा आता है।"" गिल के घर में पांच शयनकक्ष, आठ स्नानगृह, दो रसोइयां, एक विशाल जलपानगृह हैं। वह अपने घर को और विस्तृत कर रहे हैं। केली के 16वें बच्चो को जन्म देने के बाद दो बार उनका गर्भपात भी हो गया था। गिल कहते हैं कि वह उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल समय था।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें