कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शुद्ध लाभ 414 करोड रूपए

मुंबई। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में वाहन एवं ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिन्द्रा को 413.70 करोड रूपए का शुद्ध लाभ हुआ। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को केवल 43.6 करोड रूपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था। बंबई स्टाक एक्सचेज बीएसई को दी सूचना में कंपनी ने कहा कि इस तीमाही नतीजे में उसकी सहायक कंपनी पंजाब ट्रैक्टर्स का प्रदर्शन शामिल है। जिसका विलय महिद्रा एंड महिन्द्रा में किया जा चुका है। पिछले साले 31 दिसंबर को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी को कुल 4,521.4 करोड रूपाए की आमदनी हुई। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 2,929.5 करोड रूपए की आमदनी हुई थी। तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी के महिन्द्र एवं स्वराज ब्रांड की बिक्री 41,074 इकाई के स्तर पर तक जा पहुंचा। पिछले वित्त वर्ष के दौरान इसी अवधि में इन ब्रांडों की बिक्री का स्तर 29,754 इकाई रहा था।

अन्य खबरें

अन्य खबरें