कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

युवाओं से बेहद प्रभावित हैं अमिताभ

नई दिल्ली। बॉलीवुड के अभिनेता अमिताभ बच्चन आज कल के युवाओं से बेहद प्रभावित है। अपने ब्लॉग पर उन्होने लिखा है कि नई पीढी जोश से लबरेज है। उनमें कुछ कर गुजरने का माद्दा है। उनकी आंखे आने वाले कल के सपनों से भरी हुई है। अमिताभ कहते है कि वह हमसे सिर्फ स्त्रेह के दो शब्द और हमारी मुस्कुराहट चाहते है। उनके मन में हमारे लिये सम्मान की भावना है। उन्होने लिखा है कि इसे बयान करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। मै नही जानता कि हमने उनकी मोहब्बत के लिए क्या किया है। मै आज तक इसका जवाब नहीं ढूंढ पाया हूं। बिग बी इन दिनों अपनी फिल्म तीन पत्ती और रण को लेकर बेहद मसरूफ है और इसके प्रमोशन को लेकर टीवी पर आने वाले रियलिटी शो में दिखाई दे रहे है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें