कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मुठभे़ड में आतंकी ढेर, पुलिसकर्मी शहीद

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के सोपोर कस्बे में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभे़ड में एक पुलिस कांस्टेबल शहीद हो गया जबकि एक आतंकवादी मारा गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार त़डके राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), विशेष कार्रवाई समूह (एसओजी) और पुलिस ने सोपोर के क्रांक्षीवन नसीम बाग इलाके के एक मकान को ƒोर लिया। बाद में पता चला कि घर में केवल एक ही आतंकवादी छिपा हुआ है। उन्होंने बताया कि जवानों ने मकान के भीतर मौजूद आतंकवादी को आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उसने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस पर दोनों पक्षों में मुठभे़ड शुरू हो गई, जो कई घंटों तक चलती रही। अधिकारी ने बताया, ""एसओजी कांस्टेबल शुक्रवार सुबह पांच बजे मकान में जैसे ही दाखिल हुआ। आतंकवादी ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें वह शहीद हो गया।"" उन्होंने बताया कि दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें